News TV India: मुख्य समाचार
मुख्य समाचार
Showing posts with label मुख्य समाचार. Show all posts
Showing posts with label मुख्य समाचार. Show all posts

जयपुर पहुंचते ही सचिन पायलट बोले- किसका इस्तेमाल कहां करना है, कमेटी तय करेगी।


जयपुर पहुंचते ही सचिन पायलट बोले- किसका इस्तेमाल कहां करना है, कमेटी तय करेगी।


Ashok Gehlot Vs Sachin Pilot : राजस्थान (Rajasthan) में अशोक गहलोत-सचिन पायलट गुट में चल रहा विवाद (Controversy) अभी थमा नहीं है. सचिन पायलट की ओर से हाल ही में दिये गये एक बयान के बाद में प्रदेश का सियासी पारा एक बार फिर से गरमा गया है।

जयपुर सियासी संकट (Political Crisis) निपटने के बाद एक बार फिर से पूर्व पीसीसी चीफ सचिन पायलट (Sachin Pilot) के बयान से प्रदेश का सियासी पारा गरमा गया है। बुधवार को पायलट के दिल्ली से जयपुर पहुंचते ही अशोक गहलोत गुट (Ashok Gehlot Camp) की धड़कनें बढ़ गईं। पायलट ने कहा कि किसका कहां इस्तेमाल करना है, यह पार्टी की ओर से गठित तीन सदस्यीय कमेटी तय करेगी। उन्होंने कहा कि कौन सरकार में रहेगा और कौन संगठन में इस पर अंतिम फैसला पार्टी ही करेगी।


पायलट से जब पूछा गया कि मंत्रिमंडल और संगठन से हटाए गए उनके समर्थकों का क्या होगा? इस पर उन्होंने जवाब दिया कि इस पर भी फैसला कमेटी करेगी। कमेटी के सामने सभी मुद्दे रखे जाएंगे। पायलट ने संकेत दिया कि राजस्थान के सत्ता-संगठन से जु़ड़े बड़े राजनीतिक फैसले अब कमेटी करेगी। हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गहलोत-पायलट विवाद सुलझाने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। कमेटी में कांग्रेस नेता अहमद पटेल, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और राजस्थान के नवनियुक्त प्रभारी अजय माकन शामिल


कमेटी अगले सप्ताह राजस्थान का दौरा कर सकती है


तीन सदस्यीय कमेटी अगले सप्ताह राजस्थान का दौरा कर सकती ह। यह कमेटी गहलोत-पायलट गुट के नेताओं से बातचीत करेगी और फिर सोनिया गांधी को रिपोर्ट देगी। माना जा रहा है कि कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर ही राजस्थान में गहलोत मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। कमेटी की रिपोर्ट से ही यह तय होगा कि गहलोत मंत्रिमंडल में किस गुट के कितने मंत्री रहेंगे। संगठन में दोनों गुटों में से किसको कितने पद मिलेंगे। सरकार में राजनीतिक नियुक्तियों पर भी फैसला कमेटी की सिफारिश के आधार पर ही होगा। इससे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मुश्किल बढ़ सकती है। अब तक गहलोत को फ्री हैंड था, लेकिन अब सरकार और संगठन दोनों में गहलोत को पायलट की भागीदारी स्वीकार करनी पड़ सकती है।

पायलट अपने गुट से 5 मंत्री बनाने का दावा कर सकते हैं।

सचिन पायलट की मांग पर ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। गहलोत मंत्रिमंडल में फिहहाल 8 मंत्री पद खाली हैं। पायलट इनमें से पांच मंत्री अपने गुट के बनाने का दावा कर सकते हैं। दो पुराने हटाए गए मंत्री विश्वेंद्र सिंह और रमेश मीणा को फिर से मंत्री बनाने की मांग और तीन नए मंत्री। इनमें दो कैबिनेट मंत्री पायलट गुट के हो सकते हैं। कमेटी के सामने पायलट अपने गुट से उप मुख्यमंत्री बनाने की भी मांग कर सकते हैं। इससे पहले पायलट खुद उप मुख्यमंत्री रहे हैं। इसी तरह संगठन में पायलट अपने गुट की बराबरी की भागीदारी की मांग कर सकते हैं।

खुशखबरी ! अब पाए अपना मनपसंद जॉब , दिल्ली सरकार के 'रोजगार बाजार' पोर्टल पर तुरंत अप्लाई करें

खुशखबरी ! अब पाए अपना मनपसंद जॉब , दिल्ली सरकार के 'रोजगार बाजार' पोर्टल पर

कोविड महामारी की वजह से हुए लॉक डाउन से सभी उद्योग व्यवसाय पूरी तरह से प्रभावित हुए है। जिसकी वजह से रोजगार संकट खरा हो गया है। ताज़ा आकंड़ो की बात करें तो अभी देश में बेरोज़गारी दर 27% तक पहुंच गया है। जो की चिंता का विषय है ऐसे में दिल्ली सरकार ने बेरोज़गारो के लिए 'रोज़गार बाजार ' की शुरुवात कबीले तारीफ कदम है। 

देश में कोविड महामारी से भी भयंकर स्थिति मौजूदा हालत में रोजगार की खरी हो गई है। जहाँ बड़े-बड़े उद्योग व्यवसाय अभी ठप पड़े हुए है परिणामस्वरूप देश के युवा बेरोज़गार हो गए है। इस स्थिति से सामना करने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा 'रोजगार बाजार' का आगाज 03 अगस्त 2020 को  किया गया है। जहाँ नौकरी देने वाले से लेकर नौकरी ढूंढने वाले दोनों सुविधाए मुहैया है। ऐसे संकटकालीन स्थिति में दिल्ली सरकार द्वारा उठाया गया कदम देश के अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। ऐसे वयवस्था देश के हर राज्य में होनी चाहिए ताकि बेरोजगारी के दर पर लगाम लगाया जा सके। 

इस  पोर्टल से होने वाले फायदे ........

मौजूदा हालत में युवाओं को नौकरी के लिए यहाँ वहां चक्कर काटने पड़ते है। वही दूसरी तरफ पलायन की वजह से ऐसे उद्योग जो की कम कम जनशक्ति की वजह से परेशान हैं ऐसे में यह पोर्टल काफी मददगार साबित हो सकती है।  इस पोर्टल को इसी उदेशय से लागु किया गया है की जो लोग लॉक डाउन की वजह से अपनी नौकरी गवां चुके है। या जिनके अधिकत्तर कर्मचारी नौकरी छोड़ चुके है। उन्हें सिर्फ यहाँ अपना पंजीकरण करना है। इससे न सिर्फ बेरोजगारी की दर कम होगी वही दूसरी तरफ दिल्ली की अर्थव्यवस्था को भी पटरी पर लाया जा सकता है। अगर दिल्ली सरकार की माने तो यह पोर्टल दिल्ली के लोंगो के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है। 

कैसे करें आवेदन ?

इस पोर्टल पर आवेदन करने के लिए आवेदक को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्कता होगी। 

1 . शैक्षिण योग्यता प्रमाण पत्र 
2 . अनुभव प्रमाण पत्र 
3 . आधार कार्ड 
4  . पेन कार्ड 
5 . निवास प्रमाण पत्र 

अगर आपके पास उपरोक्त सभी दस्तावेज है तो आप इस पोर्टल में आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको दिल्ली सरकार के वेबसाइट पर जाना है। या आप सीधे यहाँ क्लिक करके भी जा सकते है। आपके सामने  दिल्ली सरकार का वेबसाइट खुल जायेगा। जहा आपको दो ऑप्शन दिए गए हैं। 
  • मुझे नौकरी चाहिए 
  • मुझे स्टाफ चाहिए 
अगर आप नौकरी ढूंढ रहें है तो पहले ऑप्शन को क्लिक करें। इसके बाद आपसे आपका मोबाइल न. पूछा जायेगा।  वहां अपना मोबाइल न. डालें आपको OTP मिलेगा।  जिसे आपको दर्ज करना होगा और next पर क्लिक कर दें। अब आपको उपलब्ध सभी रोजगार दिखाइ देंगे। आप अपने अनुसार अपना व्यवसाय चुने जिसके लिए आप आवेदन करना चाहते है। दोबारा next पर क्लिक करें। अब आपको आवेदन पत्र दिखेगा जिसमे आपको अपने सभी विवरण भरना है। फार्म को पूरा भरने के बाद आपको इसे सबमिट कर देना है। 
आपका आवेदन सफलता पूर्वक स्वीकार कर लिया गया है। आपके मोबाइल पर भी इस तरह का संदेस प्राप्त होगा।  आशा है यहाँ आवेदन करने में आपको किसी तरह की कोइ दिक्कत नहीं आएगी। अगर इस तरह के किसी तरह की परेशानी का सामना करते है तो हमें कमेंट करें। 


लगातार लगातार बिजली कटौती से फरीदाबाद की जनता परेशान






आज के समय में देश के कई राज्यों में 24 घंटे बिजली की सुविधा उपलब्ध है वहीं हरियाणा के फरीदाबाद में दिन में 4 से 5 घंटे से भी अधिक प्रतिदिन बिजली कटौती की जा रही है और कई बार पूरी पूरी रात बिजली से आमना-सामना नहीं हो पाता है।

आज के समय में बिजली हर व्यक्ति की जरूरत नहीं आवश्यकता बन गई है। भारत के कई ऐसे राज्य हैं जहां 24 घंटे बिजली उपलब्ध है परंतु वही हरियाणा के फरीदाबाद मैं हमेशा बिजली गुल रहती है। ऐसे व्यापारी जो बिजली पर
निर्भर रहते हैं उन्हें खासी नुकसान झेलना पड़ रहा है।


यह भी पढ़ें 




DHBVN का सुस्त रवैया

जहां एक तरफ जनता लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान है। वही इसके लिए किसी तरह के DHBVN ठोस प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। हालांकि वितरण निगम द्वारा हेल्पलाइन 18001803443भी जारी की गई है। परंतु अधिकतर यह नंबर व्यस्त रहता है और फोन लगने पर भी किसी तरह की सुनवाई नहीं होती। 2019 में पुराने मिटरो को बदलने का कार्य चल रहा था। इसके साथ खंबे की तारों को भी बदलने का कार्य शुरू किया गया था। परंतु अभी भी काफी ऐसे इलाके हैं जहां यह कार्य अभी तक नहीं हुआ है। आज के समय में सेवा प्रदाता से ऐसी सेवाएं अपेक्षित नहीं की जाती है।

महंगी बिजली दर

भले ही DHBVN अपने ग्राहकों को बिजली आपूर्ति करने में सक्षम ना दिख रही हो फिर भी अगर बिजली के मूल्य की बात करें तो वितरण विभाग द्वारा सबसे महंगी बिजली उपलब्ध कराई जाती है। 1 घरेलू मीटर जिसमें अधिकतम 400 यूनिट बिजली उपयोग होता है। वहां ₹2000 तक का बिल आता है। हरियाणा सरकार द्वारा सब्सिडी देने के बाद ग्राहकों को केवल 2 महीनों के1200 से 1500 तक का बिल आता है। जबकि देश के कई राज्यों में आधे से आधा मूल्य में बिना सब्सिडी के बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। हरियाणा सरकार को इससे संज्ञान लेना चाहिए।

फरीदाबाद दिल्ली से बिल्कुल सटा हुआ हरियाणा का जिला है आप इससे अंदाजा लगा सकते हैं यह शहरी क्षेत्र होने के बावजूद बिजली का यहां ऐसा हाल है तो ग्रामीण इलाकों के बारे में तो कल्पना करना भी मुश्किल है। हरियाणा सरकार को ऐसी व्यवस्था को सुधारने के लिए जल्द से जल्द उचित कदम उठाने चाहिए। अगर फरीदाबाद और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाना है तो बिजली की व्यवस्था को सुधारना अत्यंत आवश्यक है। आज के वक्त में बिना बिजली के प्रगति की परिकल्पना करना व्यर्थ है।

अपनी समस्याएं हमारे साथ साझा करें

अपने क्षेत्र से जुड़े समस्याओं को हमारे साथ साक्षा करें हम उसे सम्बंधित विभाग तक पहुंचेंगे। अपने समस्याओं  को हमें yournewstvindia@gmail.com पर भेंजें। किसी अन्य जानकारी के लिए कमेंट करें।




फिर इंसानियत हुई शर्मसार

क्या वाकई मर चुकी है इंसानियत...... 

News TV: घटना बिहार के दुवेदी रोड भागल पुर की है जहा एक व्यक्ति बेहोश हो कर दुकान के सामने ही गिर पारा। परन्तु उसकी मदद के लिए न ही तो दुकान वाला आया न ही वहा वह मौजूद किसी भी सख्स ने उसकी कोय सहायता के लिए आया। जब की वह मौजूद लोग पुरे घटना  की वीडियो बनाते रहे। यह तस्वीर इंसानियत को शर्मसार करती है। जहां इंसान के जीवन का कोय मूल्य नहीं रह गया है। वास्तव में ऐसे घटनाएं इंसानियत के मूल्यों पर एक सवालिया निशान खरा  कर देते है। 

बदनावर (मध्य प्रदेश) का बैजनाथ महादेव मंदिर

श्रदालुओं की आस्था का केंद्र है बदनावर का बैजनाथ महादेव मंदिर

NewsTV: बदनावर में स्थित बैजनाथ मंदिर इन दिनों हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज रहा है। आस-पास का वातावरण पूरी तरह से शिवमय हो गया है। सावन का महीना शुरू होते ही शिव की भक्ति का महीना शुरू हो गया है। इस अवसर पर हम आपको क्षेत्र के धर्मिक महत्व रखने वाले आस्था के केंद्र शिवालयों के बारे में बताने जा रहे हैं।

सावन माह में दूर दूर से दर्शन करने आते है भोले के भक्त

मंदिर बदनावर के प्रवेश द्वार पर स्थित है। श्री बैजनाथ महादेव मंदिर का निर्माण दसवीं शताब्दी में हुआ था। इसे परमारकालीन समय में बनाया गया था। यह मंदिर 1984 से पुरातत्व विभाग के संरक्षण में हैं। 64 फीट ऊंचाई लिए यह मंदिर जितना बाहर से मनमोहक है, उतना ही अंदर से भी भव्य है। एक किंवदंती अनुसार कोई तपस्वी इसे अपने तपोबल से उड़ाकर ले जा रहे थे, लेकिन सूर्योदय होने से उन्हें मंदिर को यहीं पर उतारना पड़ा। संभवतः इसी कारण सामान्य तौर पर इसे उड़निया मंदिर भी कहा जाता है।

सच्चे मन से मुराद मांगने पर पूरी होती है मनोकामना

मंदिर में सबकी मनोकामना पूरी होती है। मंदिर में अभिषेक करने और पूजा करने का अत्यंत महत्व है। शिवजी को प्रसन्न करके मनोवांछित फल पाने के लिए हर श्रद्धालु उत्सुक रहते हैं। शिवलिंग के दर्शन मात्र से लोगों की मनोकामना पूरी होती है। सावन में प्रतिदिन श्रद्धालु सुबह से मंदिर आकर भगवान शिव का अभिषेक, पूजन करके दोष निवारण भी करते हैं।

जुड़ी है लाखों श्रद्धालुओं की आस्था


हर साल चैत्र पक्ष की अमावस्या पर नगर परिषद द्वारा मेला लगाया जाता है। सावन माह में सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। सोमवार को भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार और अभिषेक किया जाता है। विशिष्ट अवसरों पर भांग और पंचमेवा, अक्षत, मावा, पुष्प, बिल्व पत्र आदि से श्रृंगार किया जाता है। मंदिर के शिखर पर स्वर्ण कलश, सूर्यचक्र ध्वजा दंड की प्रतिष्ठा 2008 को की गई थी। मंदिर में गणेशजी, कार्तिकेय और कुबेर देवता के साथ नंदी की प्राण प्रतिष्ठा भी की गई। 

कोरोना के कारण बरती जा रही सतर्कता


इस बार कोरोना संक्रमण को मंदिर समिति द्वारा मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले लोगो को सेनेटाइज किया जा रहा है। साथ ही मास्क पहनकर नही आने वाले लोगों को प्रवेश नही दिया जा रहा है। मास्क अनिवार्य किया गया है। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करवाया जा रहा है। 

लखनऊ के चंद्रोदयनगर में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या

News TV: लखनऊ, जेएनएन। पारा के चंद्रोदयनगर में शुक्रवार दोपहर बाईक से मां को लेकर दवा लेने जा रहे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई। फायरिंग की आवाज सुनकर इलाके में सनसनी मच गई। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पारा पुलिस व कई आलाधिकारी मौके पर पहॅुच गए और छानबीन कर सीसीटीवी का डीबीआर निकालकर साथ ले गई। घटना को  लेकर मृतक के पिता ने दो लोगों को नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।

क्या है पूरा मामला

सूर्यनगर निवासी राजेन्द्र यादव उर्फ राजू जलालपुर में बिजली की दुकान है। दोपहर डेढ बजे राजेन्द्र यादव एक बाईक से दूसरी बाईक से प्रवेश यादव उर्फ आसू (22) अपनी मां प्रेमलता के साथ देवपुर दवा लेने जा रहा था। रास्ते में सूर्यनगर क्रासिंग पार करते ही तीन लोग बाईक व दो लोग कार से प्रवेश उर्फ आसू की हत्या करने के लिए घात लगाए बैठे थे। जैसे प्रवेश बाईक लेकर क्रासिंग पार किया तो हमलावरों ने प्रवेश पर गोली चला दी। जिस पर प्रवेश जान बचाने के लिए बाईक छोड़कर चंद्रोदयनगर की गली में भागा। वहीं माॅ प्रेमलता व पिता राजेन्द्र भी बेटे को बचाने के लिए पीछे पीछे भागे। लेकिन हमलावरों ने उनके सामने ही प्रवेश उर्फ आसू पर कई राउण्ड गोली चलाकर छन्नी कर दिया और हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद पीछे के रास्ते से भाग निकले।  घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर डीसीपी रईस अख्तर, एडीसीपी सुरेश चंद्र रावत, एसीपी काकोरी सैय्यद मोहम्मद कासिम आब्दी व पारा और काकोरी थाना की पुलिस मौके पर पहॅुच गई और छानबीन में जुट गई और आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने के बाद डीबीआर साथ में ले गई। घटना को लेकर मृतक प्रवेश के पिता राजेन्द्र यादव उर्फ राजू ने बल्दीखेड़ा निवासी राजेन्द्र वर्मा व शिवम  और तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। मृतक के परिवार में बाबा बरातीलाल यादव, बहन पूजा है।कार व मोटरसाईकिल से थे हमलावर मृतक के पिता राजेन्द्र यादव ने बताया कि हमलावर बाईक व कार से सवार होकर सूर्यनगर क्रासिंग पर घात लगाकर बैठे थे। जिसमें दो सिलेटी रंग की कार पर सवार थे और पर पत्रकार भी लिखा था और तीन हमलावर दो मोटरसाईकिल से थे।ताबड़तोड गोलियों की आवाज सुनकर लोग घरों में दुबकेताबड़तोड़ गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका थर्रा गया और डर के कारण लोग घरों में दुबके रहे। तो वहीं दुकानदार भी डर की वजह से अपनी दुकानों का शटर गिराकर भाग निकले और इलाके में सन्नाटा पसरा रहा। वहीं मां प्रेमलता सड़क पर अपने इकलौते बेटे की मौत का अकेले ही मातम मना रही थी। वहीं पुलिस के पहॅुचते ही पुलिस आस पास के घरों में लोगों से जानकारी हासिल करने में जुटी रही।कही पुरानी रंजिश में तो नहीं हुई हत्या
प्रवेश यादव उर्फ आसू ने 11 मई 2017 में बल्दीखेड़ा निवासी शिवसागर लोधी उर्फ सौदागर की गायत्रीनगर में आवासीय पब्लिक स्कूल के पास हत्या कर दी थी। शिवसागर ने प्रवेश की बहन लक्ष्मी से 12 जुलाई 2016 को प्रेमविवाह कर लिया था। जिसकी टसन को लेकर प्रवेश व उसके साथियों ने शिवसागर उर्फ सौदागर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिस पर पारा पुलिस ने प्रवेश उर्फ आसू व अन्य लोगों को जेल भेजा था। प्रवेश बीते 19 जून 2020 को जमानत पर जेल से छूटकर आया था। कहीं शिवसागर की हत्या की टसन में आसू की हत्या तो नहीं की गई।

पूर्व पार्षद पर हमलावरों को संरक्षण देने का आरोप

मृतक प्रवेश की मां प्रेमलता व पिता राजेन्द्र यादव ने आरोप लगाया कि एक पूर्व पार्षद हमलावरों को संरक्षण देता है। उसके संरक्षण के चलते प्रवेश की हत्या हुई है और मेरी भी हत्या हो सकती है।प्रवेश की हत्या पर इलाके में पसरा सन्नाटा
प्रवेश की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिस पर इलाके व प्रवेश के घर का गमगीन माहौल था। वहीं बहन पूजा बदहवाश पड़ी थी और मां प्रेमलता का रो रोकर बुरा हाल था।


रिलायंस फ्यूचर ग्रुप डील

भारत के रिटेल किंग किशोर बियानी के फ्यूचर ग्रुप का रिलायंस के साथ विलय कि खबर कुछ दिनों से सुर्खियों में थी जो कि अब चर्म स्थिति में पहुंच गई है। इस डील के बाद रिलायंस (RIL) फ्यूचर ग्रुप के फ्यूचर रिटेल, फ्यूचर लाइफ़स्टाइल फैशन, फ्यूचर सप्लाई चैन सॉल्यूशंस विलय हो जाएगा। फ्यूचर ग्रुप जिसके मार्केट में शेयर दिन-ब-दिन  अपर सर्किट सर्किट को छू रहे थे। पिछले तीन-चार साल के अंदर फ्यूचर ग्रुप ने एक के बाद एक कई नामी-गिरामी दूसरे रिटेलर को खरीदा, जिनमें वॉलमार्ट, हाइपर सिटी जैसे नाम प्रमुख है। Reliance के वार्षिक मीटिंग AGM (Annual General Meeting) जो कि 15 जुलाई को संपन्न हुई, इसमें भी इस डील के बारे में पुष्टि की गई। आइए जानने की कोशिश करते हैं आखिर इस डील की जरूरत फ्यूचर ग्रुप को क्यों पड़ गई और इस डील के बाद भारत की अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ेगा?

पतलून (Trouser) बनाने से शुरू किया था व्यापार!

फ्यूचर ग्रुप के संस्थापक किशोर बियानी को यह कंपनी विरासत में नहीं मिली थी बल्कि यह पूरा एंपायर उन्होंने अपने बलबूते पर खड़ा किया है। उनका जन्म एक मध्यम परिवार में हुआ था 1991 में उन्होंने पहला गोवा में एक पतलून बनाने का काम शुरू किया था और 1 साल बाद ही 1992 में यह एक ब्रांड बन चुका था। और अब यह पतलून से पैंटालून बन चुका था। 2001 में इन्होंने बिग बाजार की शुरुआत की और फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा, बिग बाजार के बाद फूड बाजार, FBB, होमटाउन, सेंट्रल, ईजोन जैसे ना जाने कितने ब्रांड जोड़ते चले गए। उनका लोगो एक पंछी 🕊️का निशान है। जो की उनकी सोच थी कि भारत को फिर से सोने की चिड़िया बनाना।

इस विलय के प्रमुख कारण।

साल के शुरुआत में अगर शेयर बाजार पर नजर डालें तो फ्यूचर ग्रुप के अधिकतर शेयर मार्केट में अपर सर्किट तक पहुंचे गए थे। परंतु कोरोना की वजह से हुए लॉकडाउन में फ्यूचर ग्रुप का अधिकतर व्यापार ठप रहा। स्थिति यहां तक पहुंच गई कि Future corporate resources private limited अपना बकाया कर्ज चुकाने में भी विफल हो गई। इसके बाद IDBI trusteeship service ने भी अपनी रखी गिरवी शेयर फ्यूचर ग्रुप से वापस ले लिया। और जो स्टॉक मार्केट में साल की शुरुआत में अपर सर्किट को छू रहे थे, वही शेयर मार्च-अप्रैल में लगातार गिरावट आने लगी। इस कर्ज से मुक्ति के लिए फ्यूचर ग्रुप ने future retail limited को बेचने का निर्णय करना पड़ा। हालांकि सूत्रों के मुताबिक फ्यूचर ग्रुप ने रिलायंस के अलावा और भी कई कंपनियों से बात चल रही थी। पर आखिरकार यह डील रिलायंस के साथ ही संपन्न होती देखी जा रही है।

क्या होगा इस डील के बाद असर।

इस डील के बाद फ्यूचर ग्रुप के प्रवर्तक किशोर बियानी बैंकों का कर्ज उतारने में कामयाब हो जाएंगे। और उनके लिए भी यह एक राहत की बात होगी। वहीं दूसरी तरफ फ्यूचर ग्रुप को सबसे ज्यादा कमाई देने वाला बिग बाजार उनके हाथ से निकल जाएगा। फिलहाल कंपनी के पास इस गंभीर समस्या से निपटने का कोई दूसरा रास्ता नहीं दिख रहा है।

क्या असर पड़ सकता है भारत की अर्थव्यवस्था पर

इस दिल पर अधिकतर उद्योगपतियों की नजर है क्योंकि कहीं ना कहीं इस डील का असर भारत के अब जगत पर भी देखा जा सकता है। रिलायंस जो कि कुछ ही सालों में एक के बाद एक सफलता के चरम पर है। 15 जुलाई को हुए रिलायंस की एनुअल जनरल मीटिंग मैं अब जल्द ही भारत में 5G लॉन्च करने की तैयारी में है। और जल्द ही टीचरों को विलेज करने के लिए भी घोषणा करने वाली है। जानकारों की माने तो इस डील के बाद रिलायंस अपना भारत में एक तरफा वर्चस्व कायम करने में सफल रहेगी। और साथ ही फ्यूचर ग्रुप को अपने कर्जे से उबार सकती है।

अपनी राय दें:-

इस पोस्ट से संबंधित सुझाव, शिकायत या अन्य जानकारी के लिए कमेंट करें। हम आपसे संपर्क करेंगे।







जानिए क्या है Airborne Corona Virus


News Tv:कोविड-19 का संक्रमण विश्वव को अपनी चपेेट में ले चुकाा है। ऐसे में एयरबोर्न कोरोना बहुत ही चिंताजनक है। हाल ही में डब्ल्यूएचओ से आई रिपोर्ट में पता चला की कोविड के वायरस हवा में भी फैल रहे हैं। तब से लोगों में इस वायरस को लेकर काफी चिंताएं बढ़ गई है कि यह वायरस हवा में मिलकर लोगों को संक्रमित कर सकती हैं। और लोगों की चिंताएं भी स्वाभाविक है। यदि या वायरस वास्तव में हवा में मिलकर लोगों को संक्रमित कर सकती हैं। 32 देशों के 239 वैज्ञानिकों ने इस पर शोध किया और अपना रिपोर्ट डब्ल्यूएचओ को भेजा गया है। जिसमें इस बात की पुष्टि की गई की नोबेल कोरोना वायरस हवा में भी संक्रमित कर सकता है। परंतु इससे हमें भयभीत होने की जरूरत नहीं है। हम आपको बताने जा रहे हैं यह वायरस कैसे काम करता है, और क्या बचाव के तरीके हैं।

किन कारणों से फैलता है यह वायरस

जब जब कोई व्यक्ति बात करता है। खांसता है। छिंकता है तो हवा में मुंह और नाक द्वारा उसके कण हवा में विद्यमान हो जाते हैं, जिसका दायरा 1 मीटर से लेकर 6 मीटर तक रहता है। परंतु यह सिर्फ एक से डेढ़ मिनट के लिए हवा में एक्टिव रहता है। यह कण सांस द्वारा जब स्वस्थ मनुष्य के संपर्क में आते हैं और उन्हें संक्रमित कर सकते हैं।

क्या है बचाव के तरीके

हालांकि अभी एयरबोर्न कोरोना के लिए सरकार द्वारा अभी कोई नए दिशाा नर्देश जारी नहीं नहीं किए गए हैं। परंतु जैसााा जैसेे कि फेस मास्क लगाना, हैंड सेनीटाइज, सोशल डिस्टेंसिंग यह यह काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि जब खुली हवा में सांस लेते हैं या छोड़ते हैं तो यह वायरस संक्रमित व्यक्ति के छोड़े गए कण को ग्रहण कर लेती है। जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए जहां तक हो भीड़ भाड़ वाली जगह पर जाने से बचे अगर ज्यादा जरूरी हो तो भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। कभी भी बाहर से आए तो घर में प्रवेश से पहले जूतों को बाहर ही उतार ले और अपने कपड़ों को डिटर्जन के अंदर भिगोने के लिए डाल दें, साथ ही अपने बालों को शैंपू से धोएं और साबुन से स्नान करें उसके बाद ही घर के अन्य सदस्यों के संपर्क में आए। जाने से पहले फेस मास्क लगाते वक्त यह ध्यान रखें कि आपका मुंह और नाक पूरी तरह से ढका हुआ हो साथ ही अपने हाथों को साबुन या अल्कोहल युक्त हैंड सेनीटाइजर से बार बार धोएं, क्योंकि यह वायरस हवा में भी फैलता है तो आप फेस शिल्ड का भी उपयोग कर सकते हैं। अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए खाने में हरी सब्जियां और फलों का सेवन करें। गर्म पानी के साथ नमक और नींबू भी निरंतर सेवन करें। खाली पेट बाहर जाने से भी बचें। जहां तक हो किसी भी चीज को छूने से बचें हो सके तो ग्लब्स का उपयोग करें। अगर आप वॉशेबल फेस मास्क उपयोग कर रहे हैं तो उसे कम से कम हर दूसरे दिन धोएं। इन सब तरीकों से काफी हद तक आप इस वायरस से संक्रमित होने से बच सकते हैं।

सतर्कता में ही समझदारी है

अगर अगर इस पोस्ट के लिए आपका कोई सुझाव या कोई प्रश्न हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करें।

 
Copyright ©2020 News TV India News TV India. Designed by Rajan Koushal
//]]>